शाजापुर: शाजापुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में लगे अधिकारियों पर कार्रवाई से नाराज भारतीय किसान संघ, आंदोलन की दी चेतावनी
समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी कार्य में शामिल अधिकारी कर्मचारियों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है।साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस संस्था पैक्स मोरटा के प्रबंधक राजीव शर्मा को उपायुक्त सहकारिता द्वारा निलंबित किया गया। इसके अलावा भी कार्रवाई की गई। जिससे नाराजगी है।