शाजापुर: ग्राम मेंहदी में खेत से गेहूं की फसल काट ले गए 2 लोग, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहदी से दो लोग खेत से गेंहू की फसल काटकर चुरा ले गए। मामले में सुनेरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।गुरुवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में दिलीपसिंह निवासी ग्राम वजीरपुर थाना सलसलाई की शिकायत पर प्रेमसिंह और बालुसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुनेरा थाना टीआई गोपाल निंगवाल ने जानकारी दी।