शाजापुर: ग्राम रंथभंवर में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र पर हुआ हंगामा, SDM की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रंथभंवर में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी केंद्र पर गुरुवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। दरअसल यहां किसानों के गेंहू में नमी सहित अन्य खामियां होना बताकर अमानक मानकर खरीदी से इंकार कर दिया। जिससे किसान नाराज हो गए और सभी ने अपनी उपज का तोल कराने से इंकार कर दिया। जिससे हंगामे की स्थिति बन गई।