सिमडेगा: विश्व मलेरिया दिवस पर सिमडेगा सदर अस्पताल से छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल से शनिवार की सुबह 7:00 बजे एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया ।रैली को चिकित्सकों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों को मलेरिया रोग के प्रति जागरूकता फैलाई। इस मौके पर सुरक्षा में रैली के दौरान पुलिस तैनात रही।