बहेड़ी: भुड़िया कॉलोनी नदेली मार्ग से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज 19 अप्रैल को दिन में करीब चार बजे भुड़िया कॉलोनी चौके प्रभारी एसआई शेखर खोखर के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए भुड़िया कॉलोनी नदेली मार्ग से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी खेमपाल पुत्र पूरनलाल निवासी पचपेड़ा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।