कौंच: कैंथी गांव में दलदल के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर उठाए सवाल
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 कोंच तहसील के ग्राम पंचायत कैथी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को जलभराव और दलदल के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बदहाल रास्ते का वीडियो ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की।