जयपुर: जयपुर-जोधपुर में जनता बेहाल, 3 माह में 33 हजार शिकायतों का हुआ निस्तारण
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 प्रदेश के दो बड़े शहर जयपुर और जोधपुर में सड़क, जाम, गंदगी और सीवर जैसी समस्याओं से जनता की परेशानी का अंदाजा पिछले तीन माह में दर्ज शिकायतों से लगाया जा सकता है। 181 संपर्क पोर्टल पर जयपुर विकास प्राधिकरण और जोधपुर विकास प्राधिकरण से जुड़ी 33 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है।