सांगानेर: जयपुर के चिड़ियाघर में घास काटने गई महिला श्रमिक पर टाइगर के हमले से हुई मौत, साथियों का आरोप- जानबूझकर खोला गया पिंजरा
जयपुर के नारगढ़ बायोलॉजिक पार्क में घास काटने गई एक महिला श्रमिक पर टाइगर ने हमला कर दिया। जिस महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी अन्य साथियों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना के बाद आसपास के इलाके में अपरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वहीं हादसे में सुगना देवी की मौत हो गई।