मुरैना: बाबा देवपुरी मंदिर के पास हाईवे पर डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी घायल, ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | Jul 30, 2026 सराय छोला थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी मंदिर के पास हाईवे पर डंपर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे पति और पत्नी दोनों लोग घायल हो गए जिनको जिला अस्पत लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है बताया जाता है कि ग्वालियर से आगरा की तरफ जा रहे थे तभी हादसा हो गया।