इज्जा नगर थाना क्षेत्र के एयरफोर्स के पास हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।