जौनपुर: कटघरे में एक मैरेज लॉन में दहेज की लालच के कारण दूल्हा शादी में नहीं पहुंचा, मुकदमा दर्ज
शादी की सारी तैयारियां पूरी थीं, बारात होटल पहुंच चुकी थी, लेकिन दूल्हा ही नहीं आया। यह अजीबो-गरीब मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में सामने आया, जहां दहेज में लग्जरी कार और नगद रुपये की मांग पूरी न होने पर दूल्हा कबीर उर्फ वजीर निवासी पत्थरगली, कोदई चौकी (बनारस) शादी से पीछे हट गया।