बद्रीनाथ में 19–20 सितंबर को DJ कॉन्सर्ट हुआ। तेज साउंड पर खूब नाच–गाना हुआ। बद्रीनाथ धाम की पवित्रता की बात आई तो बवाल मच गया है। BJP के शीर्ष नेता मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम लोगों ने आपत्ति जताई है। कार्यक्रम में खुद CM पुष्कर धामी आए थे। तब भी DM गौरव कुमार नोटिस जारी करके पूछ रहे हैं कि यह आयोजन किसकी अनुमति से हुआ?
8 सितंबर : चमोली DM गौरव कुमार ने कार्यक्रम के लिए CDO को नोडल अफसर बनाया।
10 सितंबर : DM ने कार्यक्रम आयोजन के लिए अफसरों की मीटिंग बुलाई।
19–20 सितंबर : बद्रीनाथ धाम में कल्चरल फेस्टिवल कार्यक्रम हुआ।
चौतरफा फजीहत के बाद अब वही DM, स्काउट के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस जारी करके पूछ रहे हैं कि आपके द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम करने का औचित्य क्या था? क्या इस आयोजन की कोई अनुमति ली गई थी?
मतलब हद हो गई। DM साहब खुद कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे। खुद बैठकें बुला रहे थे। खुद लिखित में दिशा–निर्देश जारी कर रहे थे। अब फजीहत होने पर पूछ रहे हैं कि अनुमति किससे ली गई? सीधे CM साहब से ही पूछ लीजिए न, क्योंकि कार्यक्रम में वह भी आए थे।
#Badrinath #BadrinathDham #BadrinathDJ #BadrinathControversy #Uttarakhand #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #GauravKumar #DMChamoli #ChamoliNews #DJControversy #BadrinathDham #BreakingNews #ViralNews #UttarakhandPolitics #CitySpecialNews