भवनाथपुर: भवनाथपुर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, पंसस चन्दन ने सीओ को सौंपा आवेदन
भवनाथपुर पंचायत समिति सदस्य सह पंसस संघ अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने अंचल अधिकारी शम्भू राम को आवेदन देकर सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बाजार समिति, शिव मंदिर, केसरे हिन्द, सार्वजनिक चारागाह और नदी की भूमि सहित कई सरकारी स्थलों का सीमांकन कराने की मांग उठाई है। चन्दन कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिलने के