धनौरा: गजरौला में आवारा कुत्तों ने 3 मासूमों पर किया हमला, तीनों को अमरोहा किया गया रेफर
आपको बता दे की गजरौला क्षेत्र में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। रविवार को मोहल्ला मायापुरी निवासी चमन का पुत्र ध्रुव घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों ने उसे पर हमला कर दिया। विजयनगर निवासी राजीव का पुत्र हर्ष व सोनू का पुत्र जितेंद्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों ने इन पर हमला कर दिया।