बलिया: तहसील दिवस में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई, लेखपाल व एसडीएम की भूमिका पर उठाए सवाल
Ballia, Ballia | Apr 4, 2026 तहसील दिवस में पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, लेखपाल व एसडीएम की भूमिका पर उठाए सवाल, मॉडल तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान शनिवार की पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे ग्राम सागरपाली निवासी रामायण पासवान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 33ग पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।