मैनपुरी: ऊंचा इस्लामाबाद निवासी पूर्व प्रधान पर लिखाए गए झूठे मुकदमे में सब इंस्पेक्टर के द्वारा की गई अभद्रता, ADM से की शिकायत
किशनी के ऊंचा इस्लामाबाद निवासी पूर्व प्रधान राजेश तिवारी ने एडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके ऊपर प्रधान पति ने झूठा मुकदमा थाना किशनी में दर्ज कराया था। जिसमें उच्च अधिकारियों के द्वारा निष्पद जांच की आदेश कर दिए थे। जिसमें थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के द्वारा पूर्व प्रधान राजेश तिवारी के साथ अभद्रता की गई।