मैनपुरी: कुर्रा में पति से कहासुनी होने के पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शुक्रवार को कुर्रा क्षेत्र के ग्राम वीरपुर की रहने वाली सीमा देवी पत्नी लक्ष्मन सिंह ने पति से कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद सीमा देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। तो वहीं सीमा देवी की हालत को बिगड़ता देख परिजनों द्वारा जिला अस्पताल मैनपुरी में लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा सीमा देवी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।