मैनपुरी: ज्ञानवापी मस्जिद मे पूजा के बाद मैनपुरी में जुमें की नमाज व उर्स के समापन पर SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
शुक्रवार को शहर में जुमें की नमाज व आगरा रोड स्थित खानकाए रशीदिया में उर्स का समापन है। उर्स में लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराया जाए जिसको लेकर स्वयं SP पुलिस बल के साथ मस्जिदों और शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उनके साथ ASP राहुल मिठास, CO संतोष कुमार व पुलिस बल रहा मौजूद।