मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में खरंजे को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित महिला ने दबंगों द्वारा धमकाने का लगाया आरोप, SP से की शिकायत।
ग्राम फरैंजी निवासी आमना बैगम शुक्रवार को SP को दिए शिकायती पत्र में बताया की बीती दिनांक 16 जनवरी को गांव मे खरंजे को लेकर विवाद हो गया था, जिसमे दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया था। वहीं महिला ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई थी और दबंगों द्वारा धमकी दी गई थी। महिला ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई न होने पर SP से शिकायत की है।