मानपुर: भदार नदी के कुड़ी डैम के पास मिले अज्ञात महिला के शव की 48 घंटे बाद भी नही हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने जारी की सूचना
Manpur, Umaria | Jun 4, 2026 पुलिस चौंकी अमरपुर अंतर्गत भदार नदी के कुड़ी डैम के बाउंड्री के पास मिले अज्ञात महिला के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नही हो सकी है।मृतिका अज्ञात महिला का रंग सांवला,कद करीब 4 फिट 8 इंच, शरीर पर नारंगी रंग की साड़ी,नारंगी रंग की ब्लाउज,हाथ मे चूड़ियां कंगन और धातु का कड़ा है।इस महिला के संबंध मे किसी को कोई जानकारी या सूचना हो तो7987914750,9479998287पर सूचित करे