उज्जैन की बेटियां अपने हक और शिक्षा के अधिकार के लिए सड़क पर उतर आईं।
सराफा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की करीब 800 छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर स्कूल शिफ्टिंग का विरोध किया।
छात्राओं का कहना है कि स्कूल को शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर दाउदखेड़ी में शिफ्ट करने से आने-जाने में परेशानी होगी और कई परिवार बेटियों को इतनी दूर पढ़ने नहीं भेज पाएंगे।
“आप हमारा स्थानांतरण न करें… हमसे हमारा अधिकार न छीनें… शिक्षा हमारा अधिकार है!”
अब सवाल सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि उन बेटियों के भविष्य का है जो पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, IAS और IPS बनना चाहती हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि मॉनिटरिंग समिति की बैठक और अभिभावकों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
क्या बेटियों की आवाज सुनी जाएगी?
#उज्जैन #बेटियोंकीआवाज #शिक्षाकाअधिकार #UjjainNews #TimesMP