रजौली: “टोल है..रोशनी नहीं है! रजौली फोरलेन के अंधेरे में गायब हो रही सुरक्षा, सवाल पूछता सर्विस रोड और खामोश सिस्टम#jansamasya
Rajauli, Nawada | May 21, 2026 नवादा के रजौली में एक सड़क है... फोरलेन सड़क। जिस पर टोल भी लिया जाता है। बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं। विकास के दावे लिखे हैं। लेकिन उसी सड़क के सर्विस रोड पर अगर रात में निकल जाइए... तो आपको विकास नहीं, अंधेरा मिलेगा। ऐसा अंधेरा जिसमें चोरी भी है, डर भी है और सिस्टम की चुप्पी भी।