दाउदनगर: विधिक संघ दाउदनगर परिसर में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर दिया धरना
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में विधिक संघ दाउदनगर के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।विधिक संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में विधिक संघ परिसर में धरना दिया गया।धरना के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दाउदनगर एसडीओ को दिया गया। ज्ञापन में पांच सूत्री मांगे की गई है।