बिक्रम: बिक्रम थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bikram, Patna | Apr 24, 2026 बिक्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक नामजद अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे म0न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।