बक्सर: ज़िले में अपराध नियंत्रण अभियान: 27 गिरफ्तार, ₹1,10,000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 9, 2026 अपराध नियंत्रण को लेकर जिला में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। इस दौरान 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 110000 रुपए जुर्माना के रूप में विभिन्न वाहन चालकों द्वारा उल्लंघन के मामले में वसूल किया गया है। अभियान बुधवार गुरुवार की दरमियानी पूरी रात चलाया गया। वही गिरफ्तार होने वालों में आर्म्स एक्ट के मामले में 7 लोग शामिल रहे।