सरधना: मछरी गांव के सामने सड़क पर अचानक आए सांड के कारण जनाजे में शामिल होने जा रही बेटी की भी मौत, हादसे में अफशां की हुई मौत
सरधना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। मां के निधन की खबर सुनकर मायके में उनके जनाजे और दफीने में शामिल होने के लिए जा रही बेटी की रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई। मछरी गांव के सामने अचानक सड़क पर आए गोवंश से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।