हुज़ूर: पांच शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विवाद बढ़ा, विरोध में उतरे स्थानीय लोग
Huzur, Bhopal | Apr 9, 2026 भोपाल में पांच शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दुकानों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी दो दुकानों को हटाने के पक्ष में हैं और इस संबंध में कलेक्टर व आबकारी अधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं|