बुहाना: ट्रक के नाम पर फाइनेंस करवाकर धोखाधड़ी करने का एक व्यक्ति ने सिंघाना थाने में मामला कराया दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
सिंघाना पुलिस थाने में रविवार को ट्रक के फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुरा निवासी राजकुमार पुत्र रामनिवास ने इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ मोई सद्दा के मनोज ने ट्रक के फाइनेंस के नाम पर छल पूर्वक धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।