नौगढ़: नौगढ़ चकरघट्टा समेत जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
चन्दौली में शुक्रवार दोपहर 03 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नौगढ़, चकरघट्टा समेत जिले के सभी थानों में “मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी।