मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने पुलिस पर हुए हमले के मामले में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने पुलिस पर हुए हमला कांड मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी के तहत कांड संख्या 209/ 2023 पुलिस पर हुए हमला मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी सोमवार को 11:00 बजे दी गई।