बड़ौत: लौहड्डा निवासी अवैध शराब तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने बाजितपुर नहर के पास से देशी शराब सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jul 2, 2026 बड़ौत थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकीम पुत्र शौकीन निवासी ग्राम लौहड्डा को बाजितपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी मुकीम के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब (यूपी मार्का) बरामद की। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में बड़ौत थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।