गुमला जिला अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मजदूर संघ के द्वारा ई-श्रम कार्ड को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर मजदूर नेता जुमन खान के द्वारा बताया गया कि उनके टीम के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर और जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को ई श्रम कार्ड के महत्व और बनाने की प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया जा रहा है।