मंझनपुर: जमीन विवादों पर डीएम का बड़ा एक्शन, पाता गांव में लगा समाधान कैम्प, मौके पर हुई पैमाइश और निस्तारण
कौशाम्बी में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एक्शन मोड में नजर आए। टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत उन्होंने मंझनपुर तहसील के ग्राम पाता में आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण कर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए जा रहे निस्तारण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।