भीलवाड़ा: मनरेगा बचाओ आंदोलन राणासांगा मंडल का एक दिवसीय धरना-अनशन, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष
भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) राणासांगा मंडल द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत भीलों का दरवाज़ा, सांगानेर (भीलवाड़ा) पर एक दिवसीय धरना-अनशन का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह धरना-अनशन में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की।