खुटहन थाना क्षेत्र में आगजनी और चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शेरपुर गांव निवासी आरती पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 8 जून की रात गांव के ही दुर्गेश तिवारी ने उनके घर में आग लगा दी।