दतिया नगर: चिरुला थाने के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से ट्रक कंडक्टर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परेशान हुए परिजन
झांसी ग्वालियर नेशनल हाईवे पर चिरुला चेक पोस्ट पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से दूसरे ट्रक के कंडक्टर को टक्कर मार दी जिससे ट्रक कंडक्टर की मौत हो गई ट्रक कंडक्टर अपने ट्रक के कागज चेक करवाकर वापस लौट रहा था । पुलिस ने मृतक का शव जिलाअस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया मृतक के परिजन पीएम के लिए परेशान होते रहे.