भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी ने प्रदेश की अराजपत्रित पदों की भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण सुधार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक कोठारी ने अराजपत्रित पदों की भर्ती में स्थानीय जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने का पुरजोर समर्थन करते हुए सुझाव दिया है।