धार: धार सहित जिले में वसुधा विकास संस्थान ने सामूहिक विवाह समारोह में बाल विवाह ना करने की शपथ दिलाई
Dhar, Dhar | Apr 30, 2025 धार सहित जिले में वसुधा विकास संस्थान के नेतृत्व में, जिला प्रशासन धार और जस्ट राइट फार चिल्ड्रन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को एक सशक्त सामाजिक पहल आयोजित की गई। इसमें "बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु" विषय पर विशेष कार्यक्रम हुआ।