धार: ग्राम पंधानिया में धनगर समाज का 21वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न, परिणय सूत्र में बंधे 80 जोड़े
Dhar, Dhar | Apr 30, 2025 धार जिले के ग्राम पंधानिया में अक्षय तृतीया के अवसर पर धनगर समाज का 21 वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 80 जोडे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे। आयोजन में धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।