धार: धरमपुरी में डिवाइडर निर्माण में लापरवाही, हादसे बढ़ रहे: ठेकेदार की अनदेखी
Dhar, Dhar | Apr 30, 2025 धरमपुरी में डिवाइडर निर्माण कार्य में लापरवाही, ठेकेदार की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना पार्ट-4 के अंतर्गत धरमपुरी नगर में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से चौराहा बायपास से बस स्टैंड तक डिवाइडर एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण कार्य में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। सड़क के बीचों-बीच खुदाई कर दी गई है।