धार: धार में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया
Dhar, Dhar | Apr 29, 2025 सर्व ब्राह्मण समाज, धार द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को शाम 5:40 के लगभग कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति वात्सल्य गौशाला में गौ माता पूजन एवं सेवा से हुई। समाजजन, महिलाओं और युवाओं ने मिलकर गौशाला की सफाई की, गौ माता को गुड़ खिलाया और पूजा अर्चना की।