मंगलवार को 5 बजे किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्नत बीज, जैविक खेती, जल संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने तथा आय में वृद्धि से जुड़े व्यावहारिक और वैज्ञानिक उपाय बताए गए।