हनुमानगढ़: 2006 की पुरानी फाइलों की गड़बड़ी में दो नगर परिषद कर्मचारियों का राउंडअप, लेखाधिकारी की बिगड़ी तबीयत
नगर परिषद से जुड़ी पुरानी फाइलों में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने दो कर्मचारियों को राउंडअप किया है। मामला वर्ष 2006 की फाइलों में कथित हेरफेर से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस दोनों कर्मचारियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के लेखा अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।