सिराथू: काजीपुर पहुंची पुलिस के सामने पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच लाठी-डंडे, ईट-पत्थर चले, चार घायल, 10 पर केस दर्ज
सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव शनिवार शाम पुलिस नाबालिग लड़की के अपहरण मामले की जांच करने पहुंची थी।आरोपी पक्ष गाँव का होने के कारण पीड़ित और आरोपी दोनो पक्ष सामने आ गए।दोनो में जमकर लाठी डंडे और ईट चले।एक पक्ष के चार लोग घायल हुए।अतिरिक्त पुलिस बुलाकर मामला सम्भाला गया है।पुलिस ने दस आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।