सिराथू: सिराथू में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समाधान दिवस की बैठक, 27 मामलों में से 2 का मौके पर निस्तारण
शनिवार को सिराथू तहसील में समाधान दिवस के मौके पर अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में सिराथू के एसडीएम तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे हैं। बैठक में कुल 27 शिकायतें सामने आई है।दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया है,जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के सुपुर्द किया गया है।