सिराथू: जमीनी विवाद को लेकर त्रिलोकपुर में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, एक महिला और एक पुरुष गंभीर घायल
सैनी थाना इलाके के त्रिलोकपुर में शुक्रवार की रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई है।इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।घटना में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों से आरोप लगाया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।