सिराथू: सयारा के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप, सिराथू में एसडीएम से हुई चर्चा
शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर सिराथू तहसील पहुंचे एक शख्स ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया है कि सयारा ग्राम सभा में लगभग तीन बिस्वा जमीन जो सरकारी है उसपर गांव की ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं।बताया कि गांव के प्रधान ने मना किया लेकिन इसके बावजूद भी दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है।समाधान दिवस पर तहसील आए अधिकारियों से मामले की शिकायत हुई है।