हैसर बाजार धनघटा बूथ पर डॉ. राकेश सिंह के समर्थन में शिक्षकों ने की मतदान की अपील
धनघटा, संत कबीर नगर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राकेश सिंह को विजय दिलाने के उद्देश्य से हैसर बाजार, धनघटा बूथ पर शिक्षक साथियों के साथ सहभागिता की गई।
इस दौरान शिक्षक साथियों से डॉ. राकेश सिंह के पक्ष में मतदान करने तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। शिक्षकों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर समर्थन देने का आह्वान किया गया।
#डॉ_राकेश_सिंह #शिक्षक_निर्वाचन #हैसर_बाजार #धनघटा #संतकबीरनगर