हज़ारीबाग: बड़ा बाज़ार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में बच्चे ले रहे धार्मिक शिक्षा
श्री दिगम्बर मंदिर जी बड़ा बाजार में रविवारीय पूजन की श्रृंखला में सुयश वर्षा योग के अंतर्गत पूज्य गुरुवर 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से तथा पूज्य क्षुल्लक 105 श्रेय सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आज सभी बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ जिनेन्द्र देव की पूजन की और धार्मिक शिक्षा प्राप्ती किया एवं प्रातःकालीन आराधना की।