कुम्भराज: ग्राम पंचायत सोलाई में जल संकट, ग्रामीण खेतों से पानी लाने को मजबूर, प्रशासन से व्यवस्था की मांग
Kumbhraj, Guna | May 23, 2026 चाचौड़ा जनपद पंचायत में कुंभराज तहसील के ग्राम पंचायत सोलाई में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। 23 मई को ग्रामीणो ने कहा, हेडपंप और अन्य जल स्रोत सूख चुके है ग्रामीण गांव के आसपास खेतों लंबी दूरी से भीषण गर्मी में पानी लाने को मजबूर है। सरपंच हरि नारायण गुर्जर ने कहा, 2 साल से नल जल योजना का काम पेंडिंग है विधायक निधि के ट्यूबवेल में पानी नही निकला।